1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा, जब मुख्यमंत्री थे तो पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा, जब मुख्यमंत्री थे तो पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। अब 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। अब 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।

पढ़ें :- IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, यह कहावत सपा बहादुर अखिलेश यादव पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। आज वही अखिलेश यादव जी पिछड़ों और अति पिछड़ों को लगातार अगड़ों से लड़ाने की साजिश रच रहे हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

उन्होंने आगे लिखा, सपा यूपी को बर्बाद करना चाहती है, इन्हीं समाजविरोधी कुकृत्यों के कारण ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनना तय हो गया है। भाजपा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता, ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण की असली प्रतीक है। 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...