नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे, दान पेटियों और बेशकीमती वस्तुओं (चरण पादुकाएं सहित) में कथित अनियमितताओं व चोरी का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ राजा भरत थे, जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) की चरण पादुकाएं रखकर 14 वर्ष तक अयोध्या का राजपाट चलाया, वहीं दूसरी तरफ भाजपा से जुड़े लोग इन पादुकाओं को ही चुरा रहे हैं।
पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जाए जेल, दो चुनाव आयुक्तों की 14 बार असहमति के बावजूद वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ : संजय सिंह
एक राजा भरत थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की “पादुकायें” रखकर 14 वर्ष तक अयोध्या में राज किया।
एक भाजपाई हैं जिन्होंने प्रभु श्रीराम की पादुकायें हीं चोरी कर लीं। pic.twitter.com/R9gtY4eO6u— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 21, 2026