1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. KISS Controversy : अन्नू कपूर का विवादित बयान, बोले-अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को उनके साथ इंटीमेट सीन करने में नहीं होती आपत्ति

KISS Controversy : अन्नू कपूर का विवादित बयान, बोले-अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को उनके साथ इंटीमेट सीन करने में नहीं होती आपत्ति

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने विशाल भारद्वाज निर्देशित क्राइम-थ्रिलर '7 खून माफ' में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के साथ काम किया था। इस फिल्म में अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पतियों में से एक की भूमिका निभाई थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने विशाल भारद्वाज निर्देशित क्राइम-थ्रिलर ‘7 खून माफ’ में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के साथ काम किया था। इस फिल्म में अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पतियों में से एक की भूमिका निभाई थी। 2011 में प्रमोशन के दौरान, अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने फिल्म में उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह अच्छे नहीं दिखते थे। अब एक बार फिर अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  ने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की है।

पढ़ें :- Video वेनेजुएला भूकंप: 18 दिन के नवजात शिशु ने रोया तो, आवाज सुनकर 8 मंजिला इमारत के मलबे से मां और बेटे को सुरक्षित निकाला गया

किस कॉन्ट्रोवर्सी पर अन्नू कपूर ने फिर की बात

अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए इस पूरे विवाद पर एक बार फिर खुलकर बात करते हुए अपनी बात दोहराई। सोशल मीडिया पर अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  के इंटरव्यू का एक क्लिप तेजी से वायरल है, जिसमें वह कई मुद्दों पर चर्चा करते दिखे। इसी दौरान उन्होंने अपने और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बीच हुए विवाद के बारे में भी बात की और अभिनेत्री पर निशाना साधा।

जानें क्या बोले अन्नू कपूर?

इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ विवाद की चर्चा होते ही अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  कहते हैं- ‘एक न्यूज आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया। तो… अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो तो मैं हूं ही ऐसा, न शक्ल है न सूरत और न ही पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें आपत्ति थी।’ सोशल मीडिया यूजर अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब देखना ये है कि अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  के इस बयान पर प्रियंका कोई जवाब देती हैं या नहीं।

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

प्रियंका चोपड़ा ने दिया था जवाब

इससे पहले जब अन्नू कपूर (Annu Kapoor)  ने किस कॉन्ट्रोवर्सी पर कमेंट किया था तो उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई थी। दिग्गज अभिनेता ने जब कमेंट किया कि उनके लुक्स की वजह से प्रियंका ने उन्हें किस करने से इनकार कर दिया तो जवाब में प्रियंका ने इस पर जवाब देते हुए कहा था- ‘मैंने पढ़ा की अन्नू सर ने कहा कि वह गुड लुकिंग नहीं हैं, वह हीरो नहीं हैं। ‘अगर मैं हीरो होता तो वह मेरे साथ शायद इंटीमेट सीन कर लेतीं।’ अगर वह इस तरह के चीप कमेंट पास करते हुए इंटीमेट सीन करना चाहते हैं तो उन्हें उसी तरह की फिल्में करना चाहिए। उस तरह के सीन कभी हमारी फिल्मों का हिस्सा नहीं होते।’

‘मैं बहुत इरिटेट हो चुकी हूं’

‘मैं बहुत इरिटेट हो चुकी हूं। उनको ऐसा कहना शोभा देता है। मुझे नहीं लगता है उन्हें ऐसा लगा होगा कि इस तरह का कमेंट मुझे दुखी कर सकता है। लेकिन, इससे मुझे सच में बहुत दुख हुआ है। उन्होंने जिस तरह से बात की वो बहुत गलत था।’

पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...