1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kolkata Doctor Case: नबन्ना मार्च में बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

Kolkata Doctor Case: नबन्ना मार्च में बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में ​बीते कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही 'नबन्ना अभियान' प्रदर्शन का ऐलान किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kolkata Doctor Case:  कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में ​बीते कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन का ऐलान किया था। वहीं, अब ये ‘नबन्ना अभियान’ हिंसक हो गया है। प्रशासन को पहले से ही इस आंदोलन में हिंसा की आशंका थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी।

पढ़ें :- राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए UP कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे को हटाया गया

इसके पीछे पुलिस ने राजनीतिक साजिश के अभी आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि, नबन्ना प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कनरे के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

इस प्रदर्शन का आह्वान पश्चिम बंगा छात्र समाज ने किया था। एहतियातन पहले ही हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया था और मुख्यमंत्री आवास समेत कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यही नहीं, प्रदर्शन को रोकने के लिए कई रास्तों को बंद किया गया था। जानकारी के मुताबिक रवींद्रभारती विश्वविद्यालय के छात्र प्रबीर दास और कल्याणी विश्वविद्यालय के शुभंकर की अगुआई में इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। ये प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांग रहे हैं।

 

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...