1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kolkata Doctor Misdeed Case: निर्भया की मां का फूटा गुस्सा, बोलीं- बेटी को इंसाफ मिले, ममता दें इस्तीफा

Kolkata Doctor Misdeed Case: निर्भया की मां का फूटा गुस्सा, बोलीं- बेटी को इंसाफ मिले, ममता दें इस्तीफा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दु्ष्कर्म और हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) की जमकर आलोचना हो रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kolkata Doctor Misdeed Case: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दु्ष्कर्म और हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं देशभर के डॉक्टरों ने मोर्चा खोल रखा है। अब 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता यानी निर्भया की मां का बयान भी सामने आ गया है। निर्भया की मां आशा देवी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) से इस्तीफा देने की मांग की है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

मीडिया से बात करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उस बेटी के साथ जो हुआ, अगर एक से अधिक लोग हैं, तो सभी आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की या सामूहिक बलात्कार किया।

निर्भया की मां कने कहा कि एक डॉक्टर के साथ इतना घिनौना अपराध तब हुआ जब वह अस्पताल में ड्यूटी पर थी। अगर डॉक्टर अस्पताल के अंदर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं और लड़कियों के बारे में क्या सोचा जाए।

आगे कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वहां जो स्थिति बनी है। सरकारें एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, बजाय उस मामले और महिला सुरक्षा पर काम करने और कानून की कमियों पर काम करने के स्वास्थ्य मंत्रालय, पुलिस सब कुछ सीएम (West Bengal ) के अधीन आता है।

हमने निर्भया कांड से क्या सीखा, व्यवस्था में क्या बदलाव आया है?

पढ़ें :- 6.67″ HD+ 120Hz डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल AI रियर कैमरे वाला Lava फोन इस दिन होगा लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

बंगाल सरकार (Bengal Government) पर आरोप लगाते हुए कहा कि समझ में नहीं आता कि वह किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं। किससे फांसी की सजा मांग रही हैं। कानून उनके हाथ में है, सरकार कम से कम मामले को निचली अदालत में ठीक से भेज सकती है। जब भी ऐसी घटना होती है तो निर्भया का नाम आता है लेकिन हमने निर्भया कांड से क्या सीखा, व्यवस्था में क्या बदलाव आया है? हम अभी भी 2012 में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...