HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Krishna Janmashtami 2023 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की विधि-विधान से करें पूजा, लगाएं माखन —मिश्री का भोग

Krishna Janmashtami 2023 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की विधि-विधान से करें पूजा, लगाएं माखन —मिश्री का भोग

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का बच्चे बहुत ब्रेसब्री से करते है। भगवान श्री के हजारों नाम है। भगवान के जन्मोत्सव को लोग धूमधाम से मनाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Krishna Janmashtami 2023 : भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का बच्चे बहुत ब्रेसब्री से करते है। भगवान श्री के हजारों नाम है। भगवान के जन्मोत्सव को लोग धूमधाम से मनाते है। श्री​कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तों झांकियां समझते है , जगह जगह भंडारे का आयोजन होता है और लोग उल्लास के साथ मिठाइयां बांटते है। जगह जगह कीर्तन , भजन , रासलीलाओं का मंचन किया जाता है। बच्चे देवालयों के आस पास लगे मेले में जाते है। उत्तर भारत विशेषकर मथुरा-वृंदावन और ब्रज में जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का अष्टमी तिथि को रात बारह बजे जन्म हुआ था। इस दिन लोग व्रत (Krishna Janmashtami Vrat 2023) रखते हैं और रात को 12 बजे व्रत का पारण करते हैं।

पढ़ें :- Krishna Janmashtami 2023 : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कब है? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 डेट (Krishna Janmashtami 2023 Date)
भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी की शुरुआत 6 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 7 सितंबर 2023 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी।

वैदिक समय पालन के अनुसार, भक्त आधी रात को कृष्ण पूजा करते हैं। शिशु कृष्ण की मूर्ति को पंचामृत से साफ किया जाता है, नए कपड़े और आभूषण पहनाए जाते हैं, और फूलों, फलों और मिठाइयों के साथ पालने में रखकर पूजा की जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...