1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक ASP समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक ASP समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Kulgam Encounter: कश्मीर में कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक ASP समेत 5 सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर शिफ्ट किया गया है। वहीं, इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Kulgam Encounter: कश्मीर में कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक ASP समेत 5 सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर शिफ्ट किया गया है। वहीं, इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई है।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत आदिगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी, इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग में सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार सुबह एक्स पोस्ट में लिखा, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

पढ़ें :- नीले ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

चिनार कॉर्प्स इंडियन आर्मी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर द्वारा आज कुलगाम के अरिगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।”

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षाकर्मियों की पहचान एएसपी मुमताज अली भट्टी, सिपाही मोहन शर्मा, सिपाही सोहन कुमार, सिपाही योगिंदर और मोहम्मद इसरान के रूप में हुई। जिनको इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...