युवा दिलों की धडकन बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों लद्दाख की वादियों में शुकून के पल बिता रहें है। एक्टर सनी यहां लोकल लोगों के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहें। अभिनेता सनी वहां से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे हसते हुए नजर आ रहें है। भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच सनी एक शानदार लोकेशन पर नजर आ रहे हैं।
Ladakh Zanskar Valley : युवा दिलों की धडकन बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों लद्दाख की वादियों में शुकून के पल बिता रहें है। एक्टर सनी यहां लोकल लोगों के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहें। अभिनेता सनी वहां से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे हसते हुए नजर आ रहें है। भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक सुंदरता के बीच सनी एक शानदार लोकेशन पर नजर आ रहे हैं।
लद्दाख के एक शख्स ने तो उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी में आपका स्वागत है।
जांस्कर वैली की सीमाएं
लद्दाख अपने ऊंचे पहाड़ों, प्राचीन बौद्ध संस्कृति और प्राचीन नदियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह घाटी समुद्र तल से लगभग 3,500 से 7,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और करीब 5,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। वहीं जांस्कर वैली की सीमाएं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के इलाकों से जोड़ती है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार जरूर इस जगह की सैर करनी चाहिए।
जांस्कर पर्वतमाला
ज़ांस्कर नदी सिंधु नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। सर्दियों के मौसम में जब यह नदी पूरी तरह जम जाती है, तो यहाँ दुनिया का प्रसिद्ध और रोमांचक ‘चादर ट्रेक’ (Chadar Trek) आयोजित किया जाता है। एक तरफ जांस्कर पर्वतमाला और दूसरी तरफ हिमालय पर्वतमाला से घिरी हुई है।
जांगला किला (Zangla Fort)
एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह प्राचीन किला अतीत में ज़ांस्कर के शाही परिवार का निवास स्थान हुआ करता था, जहाँ से पूरी घाटी का विहंगम नज़ारा दिखता है।