Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lahaul-Spiti : लाहौल-स्पीति में दीपक ताल के पास खाई में गिरी गाड़ी , चालक सहित चार लोग घायल

Lahaul-Spiti : लाहौल-स्पीति में दीपक ताल के पास खाई में गिरी गाड़ी , चालक सहित चार लोग घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lahaul-Spiti :  पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। दीपक ताल के पास मंगलवार (24 नवंबर) देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. वाहन में सवार तीन लोग बेंगलुरु के पर्यटक थे.

पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर बर्फबारी के बीच अटल टनल पहुंचीं, अधिकारियों से ली देश की अहम परियोजना की जानकारी

70 फीट गहरी खाई में गिरी कार
पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP01K-9570 दीपक ताल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। 112 आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दारचा की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को केलांग अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

वाहन में चालक और बेंगलुरु से आए तीन पर्यटक सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।

Advertisement