1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri: कमरे में मिला व्यापारी का शव, हाथ-पैर थे बंधे, लूट के विरोध में हत्या की आशंका

Lakhimpur Kheri: कमरे में मिला व्यापारी का शव, हाथ-पैर थे बंधे, लूट के विरोध में हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां पर 45 वर्षीय व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि, व्यापारी के हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। इसके साथ ही पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां पर 45 वर्षीय व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि, व्यापारी के हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। इसके साथ ही पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि, लूट के दौरान हत्या की वारदात की गयी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भानपुरी खजुरिया में रहने वाले कृष्ण कुमार की कृष्णा आयरन स्टोर के नाम से मेन बाजार में दुकान है। उनके परिजन सोनीपत में रहते हैं, जबकि कृष्णा मकान में अकेले यहां पर रहते थे। रोज की तरह बीती रात वो घर पर अकेले ही थे। बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह घर में खाना बनाने आई महिला ने कमरे में व्यापारी का शव पड़ा देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कृष्ण कुमार के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। व्यापारी के पैर-हाथ, मुंह इन्हीं के कपड़े, तौलिया, चादर, बनियान से बंधे मिले। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन, पर्स आदि सामान कब्जे में लिया है। व्यापारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग सोनीपत से खीरी के लिए रवाना हो गए।

 

पढ़ें :- भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा, इनका लंकाकांड अयोध्या में ही होगा: अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...