1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lal Krishna Advani : भारत रत्न से चार विभूतियां मरणोपरांत हुई सम्मानित, आडवाणी को राष्ट्रपति घर जाकर देंगी सम्मान

Lal Krishna Advani : भारत रत्न से चार विभूतियां मरणोपरांत हुई सम्मानित, आडवाणी को राष्ट्रपति घर जाकर देंगी सम्मान

Lal Krishna Advani Bharat Ratna Award : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च) को देश की 4 विभूतियां को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है। इनमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। वहीं, पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lal Krishna Advani Bharat Ratna Award : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शनिवार (30 मार्च) को देश की 4 विभूतियां को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया है। इनमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। वहीं, पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।

पढ़ें :- Eid-ul-Fitr 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) समेत पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना था, लेकिन आडवाणी खराब सेहत और अधिक उम्र के चलते राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हो पाये। हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 31 मार्च को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। इनके परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...