1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया, ये हारती हुई भाजपा की हताशा है: अखिलेश यादव

लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया, ये हारती हुई भाजपा की हताशा है: अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान विपक्ष की तरफ से कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन एक्स पर लिखा कि, सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान विपक्ष की तरफ से कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन एक्स पर लिखा कि, सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वहीं, इससे पहले लालजी वर्मा ने एक्स पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था कि, अंबेडकरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला मुझे प्रताड़ित कर रहा है, जिसका ज़बाब अंबेडकर नगर की समस्त जनता अपने वोट से देगी। मुझे चाहे जितना प्रताड़ित किया जाए लेकिन पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यको की आवाज को दबने नहीं दूंगा। मैं समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं,बूथ अध्यक्षों से अपील करता हूं कि आप सभी अपने बूथ पर मुस्तैदी से वोट पड़वाए। सुबह से सर्व समाज का खासकर दलित समाज का मुझे जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उसका मैं दिल से आभार प्रकट करता हूं। आप सभी अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट पड़वाये और बिना किसी भय के बूथ पर डटे रहे।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...