1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस को कभी जड़ से उखाड़ने का दम भरने वाले लालू और मुलायम परिवार आज कांग्रेस की बैसाखी बन चुके हैं: केशव मौर्य

कांग्रेस को कभी जड़ से उखाड़ने का दम भरने वाले लालू और मुलायम परिवार आज कांग्रेस की बैसाखी बन चुके हैं: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लालू और मुलायम परिवार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अब ये गांधी परिवार के पिछलग्गू बन गए हैं। कभी ये लोग कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का दम भरते थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लालू और मुलायम परिवार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अब ये गांधी परिवार के पिछलग्गू बन गए हैं। कभी ये लोग कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का दम भरते थे।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नव दंपत्ति का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर हुई वसूली, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत

दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और अखिलेश यादव इन दिनों एक दूसरे पर खूब निशाना साध रहे हैं। हर दिन दोनों दल के नेता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। सोमवार को केशव मौर्य ने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर हमला बोला है।

पढ़ें :- क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने फ्यूल सप्लाई चेन में बायो- डीजल को किया शामिल, जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने लिखा कि, ”कांग्रेस को कभी जड़ से उखाड़ने का दम भरने वाले लालू और मुलायम परिवार आज दोनों खुद ही कांग्रेस के बैसाखी बन चुके हैं। पिछड़ा वर्ग की राजनीति का दम भरने वाले यह दोनों परिवार उस कथित गांधी परिवार के पिछलग्गू बने हुए हैं जिसने दशकों तक पिछड़ों का खून चूसा।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...