बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जमीन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के परिवारों को भी अपने शिकंजे में कस रहे हैं। हाल ही में एक ताजा मामला देखने को मिला है जिसमें ₹2.27 करोड़ की बड़ी ठगी की गई है। खबरों के मुताबिक, यह ठगी मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी ‘आदर्श कांत शुक्ला’ के पिता ‘राधाकांत शुक्ला’ के साथ की गई है। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने जमीन खरीद—फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठ कर जमीन को किसी और को बेच दी। पीड़ित के लिखित बयान पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही जांच भी शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि मयूर विहार कॉलोनी, ओबरी, बाराबंकी निवासी राधाकांत शुक्ला IPS अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला के पिता हैं।
पढ़ें :- फरीदकोट में दवाई लेकर लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा, पिता और मासूम की मौत
पीड़ित का कहना है कि ठगी की रकम यानी ₹2.27 करोड़ पिछले 6 वर्षों के दौरान किश्तों में ली गई। यह विवादित जमीन मयूर विहार कॉलोनी में मुख्य मार्ग और लिंक रोड पर स्थित है, जो 13,150 वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह जमीन बेहद बेशकीमती है। इस मामले में जिन आरोपियों का नाम लगाया गया है उनमें विवेक गुप्ता, निवेद प्रताप सिंह उर्फ गोलू, शुभी सिंह, भावना रानी और विशाल शामिल है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें मयूर विहार कॉलोनी में प्राइम लोकेशन की जमीन दिलाने का झांसा दिया था। ऐसा भरोसा दिलाकर आरोपियों ने वर्ष 2024 तक किश्तों में कुल ₹2.27 करोड़ की राशि हड़प ली। खबरों के मुताबिक, जब पीड़ित ने तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जालसाजों ने उसी जमीन को किसी अन्य खरीदार को ज्यादा कीमतों पर बेच दिया है। पीड़ित के अनुसार, ठगी की गई रकम का बड़ा हिस्सा दुबई में निवेश किया गया है और आरोपी वहां भागने की फिराक में हैं।
पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज
यह मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण बाराबंकी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी (Cheating & Forgery) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही Superintendent of Police के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत कई विशेष टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। फिलहाल, पुलिस बैंक खातों के लेनदेन और जमीन से जुड़े फर्जी कागजातों की बड़ी बारीकी और गहनता से जांच कर रही है।