1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, इस फेमस अभिनेत्री के पिता का निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, इस फेमस अभिनेत्री के पिता का निधन

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) के पिता विंग कमांडर एल.के दत्ता (L.K. Dutta) का निधन हो गया है। जिसके बाद से एक्ट्रेस और उनकी पूरी फेमिली काफी दुखी है। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ? इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) के पिता विंग कमांडर एल.के दत्ता (L.K. Dutta) का निधन हो गया है। जिसके बाद से एक्ट्रेस और उनकी पूरी फेमिली काफी दुखी है। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ? इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

मुंबई में पिता एल.के दत्ता (L.K. Dutta) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) अपने पति और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति (Mahesh Bhupathi, Tennis Player) के साथ पहुंची थी। इस दौरान वो काफी भावुक दिखाई दे रही थीं। सोशल मीडिया पर पति के साथ एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है।

पिता के बेहद करीब थीं लारा

बता दें कि लारा दत्ता (Lara Dutta) अपने पिता एल.के दत्ता (L.K. Dutta) के काफी करीब थीं. एक बार अपने पिता के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरे पापा जब बहुत छोटे थे, तो वो भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में शामिल हो गए थे। पहले वो एनडीए में थे और फिर वायु सेना के पायलट बन गए। उन्होंने अपनी पूरी लाइफ हेलीकॉप्टर उड़ाया है।

41 साल की उम्र में एलके दत्ता को पड़ा था हार्ट अटैक

लारा दत्ता (Lara Dutta) अपने पिता एल.के दत्ता (L.K. Dutta) जब 41 साल के थे, तब उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने जीवन भर के लिए उड़ान भरने से मना कर दिया गया था।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...