1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद…पहलगाम हमले को लेकर PAK पर भड़के ओवैसी

लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद…पहलगाम हमले को लेकर PAK पर भड़के ओवैसी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, Lashkar-e-Taiba पाकिस्तान हुकूमत की नाजाइज़ औलाद है, भारत के खिलाफ पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है। साथ ही कहा, पाकिस्तान, ISIS और LeT चाहता है कि भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच और नफ़रत फैले। लेकिन हमें उनकी साज़िशों को नाकाम बनाने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ है और वह अवैध पैसे के जरिए आतंकवादियों को पाल रहा है।

पढ़ें :- युवती ने वीडियो कॉल में बॉयफ्रेंड को फांसी का फंदा दिखाया, बोली- शादी कर लो वरना..., 3 घंटे बाद मिला शव

बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। एनआईए चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। इसके साथ ही एक स्थानीय फोटोग्राफर की भी मदद लेगी. उसने आतंकी हमले का वीडियो भी बनाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...