1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BPSC अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी बोले-छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

BPSC अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी बोले-छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बिहार में BPSC अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। विपक्षी दलों ने लाठीचार्ज की इस घटना को लेकर बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस सांसद और नेता​ विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में BPSC अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। विपक्षी दलों ने लाठीचार्ज की इस घटना को लेकर बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस सांसद और नेता​ विपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

राहुल गांधी ने BPSC अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज की वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

बता दें कि, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यार्थियों पर बुधवार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यार्थियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लाठीचार्ज के बाद अभ्यार्थियों में काफी रोष है। दरअसल, बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को अभ्यार्थी आयोग के कार्यालय का घेरने के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

पढ़ें :- नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में थे, इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...