1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nothing की नई ईयरबड्स सीरीज की लॉन्चिंग डेट का ऐलान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Nothing की नई ईयरबड्स सीरीज की लॉन्चिंग डेट का ऐलान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Nothing's Upcoming Earbuds Series : नथिंग ने अपनी नई ईयरबड्स सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के दो ऑडियो प्रोडक्ट 18 अप्रैल को पेश किए जाएंगे। नथिंग ने एक्स पोस्ट के जरिए अपने अपकमिंग प्रोडक्ट की जानकारी साझा की है। अपकमिंग प्रोडक्ट Nothing Ear और Nothing Ear (a) होंगे, जोकि रिवाइज्ड नॉइस कैंसिलेशन के साथ आने वाले हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nothing’s Upcoming Earbuds Series : नथिंग ने अपनी नई ईयरबड्स सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के दो ऑडियो प्रोडक्ट 18 अप्रैल को पेश किए जाएंगे। नथिंग ने एक्स पोस्ट के जरिए अपने अपकमिंग प्रोडक्ट की जानकारी साझा की है। अपकमिंग प्रोडक्ट Nothing Ear और Nothing Ear (a) होंगे, जोकि रिवाइज्ड नॉइस कैंसिलेशन के साथ आने वाले हैं।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

नथिंग की ओर से एक्स पोस्ट में शेयर की गयी फोटो में व्हाइट ईयरबड के स्टेम की झलक दिख रही है। कंपनी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हमने 2021 में ऑडियो के साथ नथिंग की शुरुआत की थी, जिसके बाद अपने ऑडियो प्रोडक्ट को लेकर अपने डिजाइन को रिफाइन किया है। इस साल हम दो नए प्रोडक्ट्स के साथ नथिंग ऑडियो का नया वर्जन लॉन्च करने जा रहे हैं।’

नए ईयरबड्स में TWS 45dB तक के नॉइज कैंसिलेशन का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो कि ईयर (2) से पांच dB अधिक है। इसके अलावा यह ऑडियो प्रोडक्ट किफायती होंगे। कंपनी ने इस साल जनवरी में Nothing Ear (2) को लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...