लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में वकील आज सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे हैं। ये विरोध प्रदर्शन अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर है। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील विधानसभा का घेराव शुरू किया है, जहां वे बैरिकेटिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई।

राजधानी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून, पेंशन समेत कई मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोका गया।
कैसरबाग स्थित न्यायालय से लेकर परिवर्तन चौक परिवर्तन चौक से अटल चौक अटल चौक से विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी है। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पहले से पुलिस बल तैनात किया गया था।