HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:जंगली सुअर के लिए बिछाए गए शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

महराजगंज:जंगली सुअर के लिए बिछाए गए शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

महराजगंज में जंगली सुअर के लिए बिछाए गए शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सोहट के सिवान में बीती की रात जंगली सुअर के लिए बिछाए गए जाल में तेंदुआ फंस जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में कैद कर साथ ले गई।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

ग्रामीणों के अनुसार सोहट के सिवान में जंगली सुअरों के शिकार के लिए शिकारियों ने लोहे के कुंडों में फंसाकर जाल बिछा रखा था। उसमें शनिवार की रात में एक तेंदुआ फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को भोर में गांव के कुछ लोग नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे कि तभी तेंदुए की गुर्राहट सुनी। लोगों ने देखा कि एक तेंदुआ जाल में फंसा हुआ है। उसका एक पैर जाल में फंसने की वजह से चोटिल हो चुका था। यह देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामप्रधान छोटेलाल की सूचना पर वन विभाग के डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, एसडीओ अर्शी मलिक, रेंजर सुनील राव, फॉरेस्टर रविंद्र प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोरखपुर चिड़ियाघर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर उसके पैर का प्राथमिक उपचार किया। बेहोशी की अवस्था में तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के बाद वन विभाग की टीम साथ लेकर चली गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...