मुख्यमंत्री ने भी अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने का मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, पहले ये लोग माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे। ऐसे लोग हम लोगों से क्या लड़ेंगे?
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ₹803 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होंने लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक दिए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के दी गई चुनौती को स्वीकार करते हुए उन पर बड़ा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने भी अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने का मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, पहले ये लोग माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे। ऐसे लोग हम लोगों से क्या लड़ेंगे?
अखिलेश जी,
मैं आपको ऑफर करता हूं।
आइए, आप भी श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं… https://t.co/R4Jtz6vNOw
पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026
उन्होंने कहा कि, वह बार बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है। वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। अयोध्या केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके विकास को लेकर सरकार गंभीर है और लगातार काम कराया जा रहा है।
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विपक्षी नेता विकास के मुद्दे पर घिरने के बाद चुनौती देने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को सीधे मुकाबले के लिए ललकारते हुए कहा कि आमने-सामने की लड़ाई से साफ हो जाएगा कि किसमें कितना दम है।