Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बाथरुम में नजर आने लगी है छिपकली तो इस उपाय से पाएं छुटकारा

बाथरुम में नजर आने लगी है छिपकली तो इस उपाय से पाएं छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर घर की दीवारों में छिपकली नजर आने लगी है और आप इनसे परेशान है औऱ इसे घर से भगाने का तरीका ढूंढ रही है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छिपकली को बाहर भगाने का उपाय बताने जा रहे है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

घर से छिपकली को भगाने के लिए नैप्थलीन बॉल को पीस कर स्प्रे बॉटल में डाल लें अब इसमें पानी और दो चम्मच डिटॉल मिक्स करके पूरे घर के कोनो में छिड़क दें। इससे छिपकलियां घर से दूर हो जाएंगी।

छिपकली को भगाने के लिए अंडे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए जहां सबसे अधिक छिपकली नजर आ रही हो वहां अंडे के छिलकों को फैला दें।अंडे की महक से छिपकलियां भाग जाएंगी।

काली मिर्च को पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसे स्प्रे बॉटल में पानी भर लें और काली मिर्च का पाउडर इसमें डाल दें। अब इसे घर के कोनो में छिड़क दें। छिपकली नजर नहीं आएगी।
इसके अलावा प्याज और लहसुन का रस को स्प्रे बॉटल में डालकर घर के कोनो में छिड़कने से भी छिपकली भाग जाती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement