1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत लॉक हो गई. इन सीटों में 9 सीट ऐसी भी हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत लॉक हो गई। इन सीटों में 9 सीट ऐसी भी हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं यूपी में शाम 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बंगाल में 77.57 फीसदी तो बिहार में 46.32 % प्रतिशत मतदान हुआ।  आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

 

यूपी में 5 बजे तक 57.54 फीसदी मतदान

सहारनपुर -63.29
कैराना -58.68
मुजफ्फरनगर-54.91
बिजनौर – 54.68
नगीना – 58.05
मुरादाबाद – 57.65
रामपुर -54.42
पीलीभीत – 60.23

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत पहले दिन तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है।

पढ़ें :- "शादी कब करेंगे"- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने

सिक्किम में दोपहर 3 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान हुआ
सिक्किम, जो अपनी एकमात्र लोकसभा सीट के लिए  शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक 52.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 4.64 लाख मतदाताओं वाले राज्य में मतदान के लिए 573 मतदान केंद्र हैं।

त्रिपुरा

लोकसभा के पहले चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा 68.35% वोटिंग त्रिपुरा में हुई।

 

 

पढ़ें :- Gen Z के लिए योगी सरकार की नई पहल: हर माह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...