1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में पहले चरण के मतदान (First Phase , Voting) के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। बता दें, पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में पहले चरण के मतदान (First Phase , Voting) के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। बता दें, पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार, चुनाव प्रचार थम जाने के बाद सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

इन राज्यों में डाले जाएंगे वोट

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024)  के पहले चरण में 19 अप्रैल को देश के जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर चुनाव होना है उसमें यूपी की 8, बिहार की 4, तमिलनाडु की 39, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, राजस्थान की 12, एमपी की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मणिपुर की 2, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, छत्तीसगढ़ की 1, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट शामिल हैं।

पहले चरण में यूपी की इन 8 सीटों पर मतदान

पहले चरण में यूपी (UP) की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिनमें सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, कैराना,  बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नगीना शामिल हैं। चर्चित सीट पीलीभीत से इस बार बीजेपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कैराना से भाजपा ने प्रदीप चौधरी तो सपा ने इकरा हसन को टिकट दिया है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर बीजेपी (BJP) ने संजीव बालियान को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने जाट नेता हरेंद्र मलिक पर भरोसा जताते हुए इस सीट से मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

बिहार की  4 सीटों पर चुनाव

बिहार की कुल 4 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की इन चार सीटों में नवादा, गया, औरंगाबाद और जमुई शामिल है। बता दें, जमुई लोकसभा सीट (Jamui Lok Sabha Seat) से लोजपा (रा) के अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं। अरुण भारती लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई हैं। वहीं, औरंगाबाद सीट पर भाजपा ने सुशील कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनका मुकाबला लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राजद (RJD) के उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा से है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...