1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले-इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले-इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!

पढ़ें :- 'भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की कर रही है साज़िश'

PM मोदी ने मतदान से पहले वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...