1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Lok Sabha Election Result 2024 : त्रिशूर से जीते बीजेपी के सुरेश गोपी , केरल में पहली बार ‘खिला फूल’

Lok Sabha Election Result 2024 : त्रिशूर से जीते बीजेपी के सुरेश गोपी , केरल में पहली बार ‘खिला फूल’

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है।  अब तक आए रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है।  अब तक आए रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, देश के सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए को जोर का झटका लगा है। बीजेपी ने चुनावी इतिहास में पहली बार केरल में लोकसभा सीट जीत ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट से सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को 74,686 वोटों से हराया है। सुरेश गोपी को 4.12 लाख वोट मिले। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी।

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?

कांग्रेस के थिंक टैंक शशि थरूर ने लगातार चौथी बार जीती तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से बीजेपी उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,000 से अधिक मतों से हरा दिया है। 2009 के बाद से इस सीट पर थरूर की यह लगातार चौथी जीत है। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव करीब 1 लाख वोटों से जीता था।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा लगायी हैट्रिक
राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष व बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को हराया जो लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। बिरला ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के राम नारायण मीणा को 2,79,677 मतों से हराकर जीता था।

लोकसभा की 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती (Lok Sabha Election Result 2024) जारी है। रुझानों के मुताबिक NDA को 290 से सीटें मिलती नजर आ रही है तो वहीं, बीजेपी को 239 से सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस की झोली में 99 सीटें आयी है।

पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...