1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Election Result: इन राज्यों में कांग्रेस नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन, नहीं तो बना सकती थी सरकार

Lok Sabha Election Result: इन राज्यों में कांग्रेस नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन, नहीं तो बना सकती थी सरकार

कांग्रेस को दिल्ली, हिमाचल, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड जैसे राज्यों में उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। अगर इन राज्यों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती तो इंडिया गठबंधन की आसानी से सरकार बन जाती।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है। अब तक आए रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, देश के सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए को जोर का झटका लगा है। बीजेपी जहां एनडीए की सबसे पार्टी बन कर उभरी है वहीं अनुमान से भी अधिक अच्छा प्रदर्शन करने वाली पार्टी कांग्रेस को कुछ राज्यों की जनता बढ़ चढ़कर समर्थन नहीं दिया। ​कांग्रेस को दिल्ली, हिमाचल, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड जैसे राज्यों में उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। अगर इन राज्यों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती तो इंडिया गठबंधन की आसानी से सरकार बन जाती।

पढ़ें :- यहां सुरक्षित सिर्फ अपराधी हैं, जिन्हें सरकार का संरक्षण है प्राप्त...कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सुप्रिया श्रीनेत ने ​नीतीश सरकार को घेरा

इन राज्यों में भाजपा ने किया क्लीव स्वीप
एनडीए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तराखंड की 5 और राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर आगे चल रही है। अगर इन जगहों पर इंडिया गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करती तो स्थिति दूसरी होती।

यूपी में एनडीए को लगा बड़ा झटका
सबसे बड़ा झटका एनडीए को यूपी में लगा है। यहां पर इंडिया गठबंधन 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। ये तब हुआ जब डबल इंजन की सरकार यहां पर है। इंडिया गठबंधन की अगर इन सभी सीटों पर जीत जाती तो

 

पढ़ें :- ओडिशा में आयोजित संविधान बचाओ रैली कांग्रेस के शहज़ादे के लिए था एक राजनीतिक पर्यटन : धर्मेंद्र प्रधान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...