1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को दी 11 सीटें, जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को दी 11 सीटें, जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन में खींचतान मची हुई है। इन सबके बीच यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन में खींचतान मची हुई है। इन सबके बीच यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अखिलेश यादव ने यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

इसको लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी का जो ट्वीट आया है उस पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय ले रही है और बहुत ही सकारात्मक व अच्छे वातावरण में बातचीत चल रही है। इसका परिणाम बहुत ही जल्द मजबूत आने वाला है।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

बता दें कि, इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...