1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-अब तो जनता के अलावा…

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-अब तो जनता के अलावा…

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि: कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले कुछ और काम को ज़्यादा ज़रूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। ⁠कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। वहीं, ​गौतम गंभीर ने राजनीतिक से संन्यास का एलान कर दिया। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, किसने सोचा था कि भाजपा के ऐसे दिन भी आएंगे कि: कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले कुछ और काम को ज़्यादा ज़रूरी बताने का बहाना करके दावेदारी छोड़ देंगे। ⁠कोई खेल को राजनीति से अधिक गंभीर मानकर बाहर जाने की बात करेगा।

इसके साथ ही लिखा कि, ⁠कोई पर्यावरण के बहाने पतझड़ी भाजपा से बाहर निकलने के लिए प्रार्थना पत्र लिखेगा। ⁠कोई टिकट कटने पर संन्यास लेने का ऐलान कर देगा। ⁠कोई टिकट मिलने के बाद भी दूर से ही सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत कारणों से टिकट को ठुकरा देगा।
भाजपा एक दल के रूप में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी। अब तो जनता के अलावा, भाजपा वाले भी ख़ुद ही कह रहे हैं : ‘नहीं चाहिए भाजपा’।

 

 

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...