1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं…तेजस्वी यादव का निशाना

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं…तेजस्वी यादव का निशाना

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, चुनाव में सब लोग आते हैं, उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) भी आने दीजिए...जो स्थिति है, वे 365 दिन भी आएंगे तो भी उनकी हार तय है। भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री आएं लेकिन उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुद्दें की बात करें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री आएं लेकिन उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुद्दें की बात करें।

पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान की 'इस्तेमाल करके फेंक देने वाली वेश्या' से की तुलना, बोले- इस पर नहीं किया जा सकता भरोसा

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, चुनाव में सब लोग आते हैं, उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) भी आने दीजिए…जो स्थिति है, वे 365 दिन भी आएंगे तो भी उनकी हार तय है। भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री आएं लेकिन उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुद्दें की बात करें।

वहीं, इससे पहले एक्स पर तेजस्वी यादव ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, बोलते हैं देश का चुनाव है-अरे भाई इ बताव, देश गांव, जिला और प्रदेश से ही ना बनता है? जब तक हमारा गांव, जिला, क्षेत्र और प्रदेश ही ख़ुशहाल, समृद्ध और विकसित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?

इसके साथ ही लिखा कि, इसलिए अपने क्षेत्र के मुद्दों की बात करिए, 10 वर्षों में आपके क्षेत्र में क्या विकास हुआ? महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से आपके व्यक्तिगत जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा, इस पर मंथन करिए? आपस में प्रेम, सौहार्द बनाए रखने से ही देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा।

पढ़ें :- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP विधायक का छलका दर्द, कहा-एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...