1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: श्रमिकों के लिए कांग्रेस ने 5 गारंटी का किया एलान, स्वास्थ्य अधिकार, श्रम का सम्मान समेत ये किए वादे

Lok Sabha Elections 2024: श्रमिकों के लिए कांग्रेस ने 5 गारंटी का किया एलान, स्वास्थ्य अधिकार, श्रम का सम्मान समेत ये किए वादे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार बड़े वादे किए जा रहे हैं। किसान, महिला, युवा के बाद अब श्रामिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से पांच बड़ी गारंटी के वादे किए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य अधिकार, श्रम का सम्मान समेत अन्य वादे शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार बड़े वादे किए जा रहे हैं। किसान, महिला, युवा के बाद अब श्रामिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से पांच बड़ी गारंटी के वादे किए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य अधिकार, श्रम का सम्मान समेत अन्य वादे शामिल हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, कहा-नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया को बदला और काम अडानी को सौंप दिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, आज़ादी के बाद, श्रमिकों की बेहतरी के लिए कई क़ानून लाए गए। Industrial Disputes Act, Minimum Wages Act, ESI Act, EPF Act, व MGNREGA जैसे कई श्रम हितैषी क़ानून कांग्रेस पार्टी लाई है। आज कांग्रेस पार्टी “श्रमिक न्याय” गारंटी की घोषणा की है, जिसमें पांच वादे किए गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकार
• इसके तहत कांग्रेस श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य अधिकार का क़ानून बनाने की गारंटी देती है।

• इसके साथ Unorganised Sector तथा disabilities के शिकार लोगों के ज़रूरी TEST, मुफ्त इलाज, दवाओं का इंतजाम, सर्जरी सहित Rehabilitative और Palliative Care सहित universal healthcare की व्यवस्था जाएगी।

श्रम का सम्मान

पढ़ें :- वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी

• कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 400 रुपये प्रति दिन करेगी, जो मनरेगा श्रमिकों के लिए भी लागू होगी।

शहरी रोजगार गारंटी

• कांग्रेस शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी क़ानून लाएगी। इसके तहत public infrastructure बनाने, शहरों को जलवायु के अनुसार ढालने और सामाजिक सेवा तंत्र को और मजबूत बनाया जाएगा।

समाजिक सुरक्षा

• असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) के सभी श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा का प्रावधान होगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’

सुरक्षित रोजगार

• मोदी सरकार द्वारा पारित anti-worker labour codes की कांग्रेस व्यापक समीक्षा करेगी। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उचित संशोधन की भी हम गारंटी देते हैं।

• कांग्रेस मुख्य सरकारी कार्यों में रोज़गार के लिए contractual प्रथा को बंद करेगी।

• Contract labour केवल आखिरी विकल्प होगा, जिसमें clear justification के साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

• Private Sector के लिए भी Contract employment में social security के minimum standards का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

पढ़ें :- दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...