1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किए बड़े वादे, “नारी न्याय” गारंटी के तहत की पांच बड़ी घोषणाएं

Lok Sabha Elections 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस ने किए बड़े वादे, “नारी न्याय” गारंटी के तहत की पांच बड़ी घोषणाएं

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। युवाओं के बाद महिलाओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। कांग्रेस ने बुधवार “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा की है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस ने पांच घोषणा की हैं, जिसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। युवाओं के बाद महिलाओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। कांग्रेस ने बुधवार “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा की है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस ने पांच घोषणा की हैं, जिसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी है।

पढ़ें :- बुशरा बानो के ट्रांसफर पर अजहरुद्दीन ने उठाए सवाल: UPSC अभ्यर्थियों से वीडियों में IPS ने ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जजाकल्लाह’ कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मज़बूत करिए।

“नारी न्याय” गारंटी के तहत कांग्रेस की पांच बड़ी घोषणाएं

महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

आधी आबादी-पूरा हक़: इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

पढ़ें :- भारत और पाक नौसेना के जहाज समुद्र में भिड़े , पाकिस्तानी राजनयिक को विदेश मंत्रालय ने किया तलब

शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल: भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...