1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: ‘विकसित भारत’ वाले व्हाट्सएप मैसेज भेजने पर चुनाव आयोग सख्त, कहा-तुरंत इसे करें बंद

Lok Sabha Elections 2024: ‘विकसित भारत’ वाले व्हाट्सएप मैसेज भेजने पर चुनाव आयोग सख्त, कहा-तुरंत इसे करें बंद

'विकसित भारत संपर्क' के तहत केंद्र सरकार की उप​लब्धियों की जानकारी वॉट्सऐप मैसेज के जरिए लोगों को भेजे जा रहे थे। लोकसभा चुनाव एलान के बाद ये मैसेज लोगों के पास आ रहे थे। अब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है और इस पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को शिकायतें मिलीं थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद लोगों के फोन पर इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  ‘विकसित भारत संपर्क’ के तहत केंद्र सरकार की उप​लब्धियों की जानकारी वॉट्सऐप मैसेज के जरिए लोगों को भेजे जा रहे थे। लोकसभा चुनाव एलान के बाद ये मैसेज लोगों के पास आ रहे थे। अब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है और इस पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को शिकायतें मिलीं थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद लोगों के फोन पर इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। अब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को निर्देश दिया कि वह इन वॉट्सऐप मैसेजेस पर तत्काल रोक लगाएं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

बता दें कि ‘विकसित भारत संकल्प’ नाम के वेरीफाइड वॉट्सऐप अकाउंट से बड़ी संख्या में लोगों को पीएम मोदी का पत्र भेजा गया है। इसमें लिखा है, “यह पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई वाली भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा भेजा गया है। पिछले दस सालों में भारत सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ देश के 80 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को मिला है एवं भविष्य में भी मिलता रहेगा। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका साथ एवं आपका सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। अतः आपसे अनुरोध है कि योजनाओं को लेकर आपके विचार अवश्य लिखें।”

चुनाव आयोग से निर्देश मिलने के बाद MeitY ने आयोग को बताया कि यह पत्र आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले भेजे गए थे। हालांकि उनमें से कुछ मैसेजेस सिस्टम और नेटवर्क की समस्याओं के कारण लोगों को देरी से डिलीवर हुए हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...