1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र का भी राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता गोंविदा आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र का भी राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेता गोंविदा आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

पढ़ें :- PM मोदी ने जारी किया एक और वीडियो: परीक्षा सुधारों को लेकर किया बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन

इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना में शामिल होने पर गोविंदा ने कहा, मैं देखना चाहता हूं कि सौंदर्यकरण, विकास, शहर और खास तौर पर कला और संस्कृति के लिए हम क्या कर सकते हैं?

दरअसल, गोविंद के शिवसेना में शामिल होने की अटकलें बीते कई दिनों से चल रहीं थीं। इससे पहले बुधवार को उन्होंने शिंदे खेमे के नेता और शिवसेना के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। बता दें कि, गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को हराया था।

 

 

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...