1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: बिहार में बढ़ा महागठबंधन का कुनबा, राजद ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की वीआईपी को दी तीन सीटें

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में बढ़ा महागठबंधन का कुनबा, राजद ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की वीआईपी को दी तीन सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन का कुनाबा और बढ़ा है। अब मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी महागठबंधन का हिस्सा बन गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कोटे से वीआईपी को तीन सीटें दे दी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन का कुनाबा और बढ़ा है। अब मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी महागठबंधन का हिस्सा बन गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कोटे से वीआईपी को तीन सीटें दे दी हैं।

पढ़ें :- Lucknow Coaching Fire : साल 2016 में अवैध बिल्डिंग गिराने का हुआ था आदेश, अब गयी 15 लोगों की जान, 4 अफसर सस्पेंड

वीआईपी प्रमुखLok Sabha Elections 2024: को राजद ने अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं, जिसमें झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी शामिल है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर इसकी घोषणा की। पिछली बार भी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा था और उसे तब भी तीन सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिली थीं।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, इन्होंने (मुकेश सहनी) अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया, जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया है वो भी हमने देखा है। जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी। इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा।

 

 

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...