1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं…पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं…पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आपके उत्साही चेहरे मुझे बता रहे हैं कि भाजपा को 2019 से भी अधिक जनादेश मिलने वाला है। बंगाल कह रहा है, "फिर एक बार, मोदी सरकार।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आपके उत्साही चेहरे मुझे बता रहे हैं कि भाजपा को 2019 से भी अधिक जनादेश मिलने वाला है। बंगाल कह रहा है, “फिर एक बार, मोदी सरकार।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने आगे कहा कि, देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो…कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। 2014 में आपने मोदी को मौका दिया, मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, बंगाल की ये धरती, बैरकपुर की ये धरती इतिहास रचने वाली धरती है, आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन टीएमसी ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बंगाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था, आज टीएमसी ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है।

साथ ही कहा, एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं, आज टीएमसी के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है। क्या टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट के हाथ में ये महान देश सौंपा जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि, TMC-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं। TMC के MLA ने कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। सोचिए, इतनी हिम्मत… इतना साहस! इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है। साथ ही कहा, वोटबैंक की राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बनाकर पेश किया। CAA कानून तो पीड़ितों को नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनती। लेकिन कांग्रेस-TMC जैसे दलों ने इसे भी अपने झूठ के रंग से रंग दिया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...