1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: इस चुनाव में TMC को सबक सिखाना जरूरी है…जलपाईगुड़ी में बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: इस चुनाव में TMC को सबक सिखाना जरूरी है…जलपाईगुड़ी में बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा, देश के हर गरीब का सशक्तिकरण बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन गरीब कल्याण की मोदी की योजनाओं पर यहां की TMC सरकार ब्रेक लगा देती है। TMC सरकार ने चाय बगानों को, Tea industry को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इसलिए इस चुनाव में TMC को सबक सिखाना जरूरी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ताबड़तोड़ रैलियों का संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले ही जलपाईगुड़ी में तूफान से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

इसके साथ ही कहा, पूरा देश कह रहा है ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’! यह चुनाव केवल संसद सदस्य चुनने के लिए नहीं है। बल्कि यह मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है। केंद्र सरकार जितनी मजबूत होगी, दुनिया का भारत पर भरोसा उतना ही मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार की योजनाओं ने गरीब के जीवन को आसान बनाया है। हमने गरीब का स्वाभिमान लौटाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। मोदी ने 10 साल में जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।

पीएम ने कहा, देश के हर गरीब का सशक्तिकरण बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन गरीब कल्याण की मोदी की योजनाओं पर यहां की TMC सरकार ब्रेक लगा देती है। TMC सरकार ने चाय बगानों को, Tea industry को अपने हाल पर छोड़ दिया है। इसलिए इस चुनाव में TMC को सबक सिखाना जरूरी है। TMC चाहती है कि उसके तोलाबाजों को, भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां यहां आती हैं, तो TMC उन पर हमले कराती है।

साथ ही कहा, आज जब भाजपा की मजबूत सरकार ने आर्टिकल-370 की दीवार को हटा दिया, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है…. दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना। कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर, मां भारती के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...