1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: LJP (R) ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, हाजीपुर से चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: LJP (R) ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, हाजीपुर से चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारे के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारे के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल को बसपा से किया निष्कासित

इसके साथ ही जमुई से अरूण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, बिहार में हुए एनडीए के सीट बंटवारे में चिराग पासवान को पांच सीटें मिलीं थीं।

वहीं, वैशाली से उम्मीदवार बनाए जाने पर वीणा देवी ने कहा, मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करती हूं। पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर खड़ी उतरूंगी। वैशाली की जनता हमारी मालिक है। मैं वहां की रहने वाली हूं और हम फिर से चुनाव जीतेंगे। हम बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे।

 

पढ़ें :- Plane Crash : पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना विमान

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...