HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे बोले-हमें एकजुट होकर जमीनी मुद्दों पर BJP के झूठ का मुंहतोड़ जवाब देना है

Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे बोले-हमें एकजुट होकर जमीनी मुद्दों पर BJP के झूठ का मुंहतोड़ जवाब देना है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, BJP के सारे हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं। NDA केवल नाममात्र का रह गया है। जबकि INDIA गठबंधन में जमीन से जुड़ी प्रमुख पार्टियां हैं, जिनके पास मजबूत Cadre, आधार और विचारधारा है। BJP 10 साल के अपनी सरकार की विफलताओं पर परदा डालने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे, राहुल गांधी और सभी AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरा मल्लिकार्जुन खरगे ने कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा, 2024 के लोक सभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करनी है। हमारे लिए दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है, और चर्चा करना है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-400 सीटें इसलिए मांग रहा है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं

उन्होंने कहा, 2024 के चुनावों से पहले, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई जरूरी काम किए गए हैं। “Donate For Desh” Crowdfunding अभियान भी शुरू किया गया है। महासचिवों और Incharges की जिम्मेदारियां तय हो गयी हैं। Manifesto Commitee भी बन गयी, जो काम कर रही है। लोक सभा चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने के लिए पिछले कुछ महीनो में हम लोगों ने 28 राज्यों के नेताओं के साथ विस्तार से बैठक की है। रात दिन श्रम करके 2024 के लोक सभा के चुनावों में हम लोग वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। जहां हम कमजोर हैं, वहां कुछ खास जनाधार वाले लोगों और सीटों की पहचान होनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, BJP के सारे हमले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हो रहे हैं। NDA केवल नाममात्र का रह गया है। जबकि INDIA गठबंधन में जमीन से जुड़ी प्रमुख पार्टियां हैं, जिनके पास मजबूत Cadre, आधार और विचारधारा है। BJP 10 साल के अपनी सरकार की विफलताओं पर परदा डालने के लिए भावनात्मक मुद्दों को आगे कर रही है। हर मुद्दे में वे जानूबूझ कर कांग्रेस को शामिल करते हैं। हमें एकजुट होकर लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर BJP के झूठ, फरेब और गलत बातों का मुंहतोड़ जवाब देना है।

इसके साथ ही कहा, BJP ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसे Milestone कहा जा सके। वे UPA-कांग्रेस के जमाने की योजनाओं का नाम और रूप बदलने का काम करते रहे हैं। PSU और बड़ी संस्थाओं को बेच रहे हैं। देश की लाइफलाइन रेलवे से लेकर हर संस्थान को तबाह किया है। ED/ CBI/ IT जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। मणिपुर में आज तक प्रधानमंत्री का न जाना ये बताता है कि राष्ट्रीय सवालों पर वे कितने गैर जिम्मेदारी से काम करते हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...