1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने कहा-बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने कहा-बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं हैं। कहा जा रहा था कि, बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है। इन अटकलों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं हैं। कहा जा रहा था कि, बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है। इन अटकलों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि, बसपा काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

मायावती ने एक्स पर लिखा कि, बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...