1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, बस औपचारिक एलान बाकी

Lok Sabha Elections 2024: इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, बस औपचारिक एलान बाकी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस किसको उतारेगी इस पर सबकी नजर बनी हुई है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट से कौन लड़ेगा इसको लेकर चर्चाएं जारी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस किसको उतारेगी इस पर सबकी नजर बनी हुई है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट से कौन लड़ेगा इसको लेकर चर्चाएं जारी हैं। इस बड़े सवाल का हल कांग्रेस आलाकमान ने करीब ढूंढ़ लिया है। इंतजार है तो पहले चरण के चुनाव के पूरे होने का।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

इसके बाद रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी के नाम का एलान किया जा सकता है। वहीं, इसकी भनक लगते ही वहां के कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रियंका को यहां से चुनाव लड़ाने के लिए जिला कमेटी के पदाधिकारी फरवरी में दस जनपथ पहुंच कर गुहार लगा चुके हैं। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए इस चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण है। सपा के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आईं हैं।

कहा जा रहा है कि, सोनिया गांधी के बाद अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी तो कांग्रेस को इसका फायदा भी मिलेगा। इसके साथ ही आसपास की सीटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...