लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। रायबरेली में वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिले के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने यहां दर्शन करने आए लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। रायबरेली में वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिले के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने यहां दर्शन करने आए लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें, रायबरेली में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक जिले में 27.82 फीसदी वोटिंग हुई। हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शुमार रायबरेली और अमेठी में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। रायबरेली में भाजपा से दिनेश सिंह और अमेठी में कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा तो चेहरे मात्र हैं। इन दो सीटों पर तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्री, चार डिप्टी सीएम, चार पूर्व सीएम समेत 50 से अधिक दिग्गजों ने प्रचार किया।
रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे जननायक @RahulGandhi जी।
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है।
देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें। pic.twitter.com/DQow0m79bD
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
— Congress (@INCIndia) May 20, 2024
सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस से राहुल गांधी ने तीन मई को रायबरेली और अमेठी में किशोरी लाल शर्मा ने परचा भरा था। अमेठी में स्मृति इरानी तो भाजपा ने दूसरी बार दिनेश सिंह को रायबरेली सीट पर उतारा।