1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: रवि किशन ने बाइक रैली के माध्यम से लोगों से मतदान के लिए की अपील

Lok Sabha Elections 2024: रवि किशन ने बाइक रैली के माध्यम से लोगों से मतदान के लिए की अपील

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को बाइक रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए अपील की। इसके साथ ही कई जगहों पर जनसंपर्क किया। सांसद रवि किशन ने गीतानगर मंडल के हांसूपुर, बसंतपुर में जनसंपर्क किया। इसके बाद सांसद रवि किशन के नेतृत्व में मालवीय नगर मंडल के सिविल लाइन्स स्थित गोरखपुर क्लब से बाइक रैली निकाली गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को बाइक रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए अपील की। इसके साथ ही कई जगहों पर जनसंपर्क किया। सांसद रवि किशन ने गीतानगर मंडल के हांसूपुर, बसंतपुर में जनसंपर्क किया। इसके बाद सांसद रवि किशन के नेतृत्व में मालवीय नगर मंडल के सिविल लाइन्स स्थित गोरखपुर क्लब से बाइक रैली निकाली गयी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रवि किशन ने कहा कि, बाइक रैली का मकसद लोगों को मतदान के लिए जागरुक करना था। इसके साथ ही एक जून को कमल के फूल का बटन दबाकर मोदी सरकार को फिर से लाने की अपील भी की। सांसद ने कहा समाज के हर वर्ग के लोगों का साथ मुझे मिल रहा है। लोग विकास कार्यों को महत्व दे रहे है।

उन्होंने कहा कि आज देश विश्व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हुआ है। आज सभी योजनाओं का लाभ आमजनता को मिल रहा है। साथ ही कहा, सीएम योगी के नेतृत्व में आज यहां कानून का राज है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बेटियां सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट-रवि जायसवाल

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...