1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: तो एक बार फिर से बदायूं का प्रत्याशी बदल सकती है सपा, चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Lok Sabha Elections 2024: तो एक बार फिर से बदायूं का प्रत्याशी बदल सकती है सपा, चर्चाओं ने पकड़ा जोर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने बदायूं से पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है। पहले यहां से पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में शिवपाल यादव के नाम का एलान कर दिया। हालांकि, चर्चा है कि एक बार फिर सपा अपने प्रत्याशी को बदल सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने बदायूं से पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है। पहले यहां से पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में शिवपाल यादव के नाम का एलान कर दिया। हालांकि, चर्चा है कि एक बार फिर सपा अपने प्रत्याशी को बदल सकती है। कहा जा रहा है कि, पार्टी का एक बड़ा वर्ग धर्मेंद्र यादव को वहां से एक बार फिर प्रत्याशी बनाना चाहती है, जबकि कुछ नेता उनसे खफ भी बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज

सूत्रों का कहना है कि खुद शिवपाल सिंह यादव बदायूं से चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित नहीं हैं। बताया जा रहा है कि, संभल उनकी पसंद है। इसलिए पहले उनका बदायूं आगमन टला, फिर लगातार दूसरी बार उनके बेटे आदित्य यादव का भी दौरा टल गया। आदित्य यादव को अपने पिता शिवपाल यादव की चुनावी कमान संभालने के लिए यहां आना था। उनका दो बार दौरा लगा पर एक बार भी नहीं आए।

आजमगढ़ को लेकर भी हुई थी चर्चा
बता दें कि, शिवपाल यादव के आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ने की चर्चा हुई थी लेकिन सपा प्रमुख ने उनको बदांयू से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। इससे पहले धर्मेंद्र यादव के नाम का वहां से एलान हो चुका था। लेकिन उनकी जगह शिवपाल यादव को मौका दिया। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या एक बार फिर से बदायूं से सपा प्रत्याशी बदल सकती है या नहीं?

 

पढ़ें :- राहुल गांधी के साथ मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने किया नाश्ता, प्रियंका भी रहीं मौजूद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...