1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: तो पीलीभीत से ही चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, नामांकन पत्र खरीदने की चर्चा

Lok Sabha Elections 2024: तो पीलीभीत से ही चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, नामांकन पत्र खरीदने की चर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी का टिकट भाजपा काट सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद के बाद उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी का टिकट भाजपा काट सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- नितिन गडकरी के खिलाफ ई20 फ्यूल को लेकर ऑनलाइन पोस्ट पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश

इन सबके बीच वरुण गांधी के निजी सचिव ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, वरुण गांधी अब पीलीभीत से चुनाव जरूर लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि, नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं।

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे?
अब सवाल उठ रहा है कि, अगर भाजपा ने वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया तो वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि वरुण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के संपर्क में भी उन्हें बताया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...