1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Looteri Dulhan : 7 महीने में 25 शादियां कर सबको लूटा, अय्याश बहू की ससुर ने खोली पोल, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

Looteri Dulhan : 7 महीने में 25 शादियां कर सबको लूटा, अय्याश बहू की ससुर ने खोली पोल, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

यूपी (UP) के महाराजगंज जिले (Maharajganj District) की एक युवती ने मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों की पुलिस के नाक में अभी तक दम कर रखा था। 25 दूल्हों के साथ शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान (Looteri Dulhan Anuradha Paswan) की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

महाराजगंज। यूपी (UP) के महाराजगंज जिले (Maharajganj District) की एक युवती ने मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों की पुलिस के नाक में अभी तक दम कर रखा था। 25 दूल्हों के साथ शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान (Looteri Dulhan Anuradha Paswan) की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान (Looteri Dulhan Anuradha Paswan) के ससुर ने उसकी पोल पट्टी खोल दी है। ससुर ने बताया कि अनुराधा और उनके बेटे में पहले प्यार हुआ फिर इसके बाद दोनों ने शादी की, लेकिन अब उनका बेटा जिंदा भी है या नहीं कुछ नहीं पता?

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

आइए बताते हैं लुटेरी शातिर दुल्हन अनुराधा पासवान (Looteri Dulhan Anuradha Paswan) ने कैसे एक के बाद एक को बनाया अपना शिकार और किसी को भनक भी नहीं लगने दी। बता दें कि अनुराधा मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। अनुराधा पहले एक सामान्य युवती थी, जो एक अस्पताल में काम करती थी। उस समय वह विशाल पासवान नाम के युवक के साथ प्यार में थी। साल 2018 में दोनों ने लव मैरिज के बाद साथ रहने लगे। शादी के बाद तीन साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन साल 2021 में ससुराल वालों से झगड़ा हुआ, जिसके बाद परिवार से अलग हो गए। दोनों परिवार से नाता तोड़कर कहीं चले गए।

7 महीने में की 25 शादियां, सब फर्जी निकलीं

अब विशाल के पिता ने बताया कि तभी से उन्होंने बेटे-बहू से सभी संबंध समाप्त कर दिए थे। जब भोपाल से अनुराधा की गिरफ्तारी हुई, तब उसके ससुराल वालों को पता चला कि वह वहां रह रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि अनुराधा ने पिछले 7 महीनों में 25 शादियां की थीं। हर बार वह शादी करके कुछ दिन तक पति के साथ रहती और फिर घर से नकदी, गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी।

पुलिस ने बताया कि अनुराधा को अब दूल्हों को लूटने में मजा आने लगा था। वह हर बार नई जगह जाती, नया नाम अपनाती और किसी दलाल के जरिए शादी कर लेती।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

पहला मामला सवाई माधोपुर में हुआ दर्ज

अनुराधा के खिलाफ पहला केस राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाने में दर्ज हुआ। यहां 3 मई को विष्णु शर्मा नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी कि कुछ लोगों ने उसे मनपसंद दुल्हन से शादी करवाने का वादा किया। पप्पू मीणा और सुनीता नामक दलालों ने उसे अनुराधा की फोटो दिखाई और 2 लाख रुपये लेकर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया। शादी के मात्र दो दिन बाद, 2 मई की रात को अनुराधा जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

ग्राहक बनकर की प्लानिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। एएसआई मीठालाल यादव को अनुराधा के भोपाल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस भोपाल पहुंची और एक कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर दलालों से संपर्क कराया। दलाल ने जब लड़कियों की फोटो दिखाई, तो पुलिस ने पहचान कर अनुराधा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में भोपाल के रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव और कई शामिल हैं।

2 से 5 लाख में तय होता था ‘शादी का सौदा’

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

भोपाल से संचालित इस गिरोह का तरीका काफी संगठित था। दलाल मोबाइल पर फोटो दिखाकर ग्राहक से संपर्क करते थे और शादी करवाने का झांसा देते थे। शादी का सौदा 2 से 5 लाख रुपये में तय होता था। एक बार जब सौदा पक्का हो जाता, तो कोर्ट में एग्रीमेंट के जरिए फर्जी विवाह करवाया जाता था। शादी के कुछ दिन बाद अनुराधा घर में मौका देखकर सारा कीमती सामान लेकर भाग जाती थी और फिर दूसरी जगह जाकर नए शिकार की तलाश शुरू करती।

विष्णु के बाद गब्बर को बनाया निशाना

मानटाउन से फरार होने के बाद अनुराधा ने भोपाल के पन्ना खेड़ी इलाके में रहने वाले गब्बर नामक व्यक्ति से 2 लाख रुपये लिए और उसके साथ रहना शुरू कर दिया। गब्बर को भी यही समझाया गया था कि वह उसकी पत्नी है।

ससुर ने बताया कि बेटा विशाल जिंदा भी है या नहीं, इसका भी कोई नहीं पता

अनुराधा की गिरफ्तारी के बाद उसके ससुर रामभवन पासवान ने बताया कि 2018 में विशाल और अनुराधा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। दोनों शादी के बाद कहीं बाहर चले गए और उन्होंने घर-परिवार से नाता तोड़ लिया। रामभवन ने बताया कि हमें नहीं पता कि आज वो लोग कहां हैं? विशाल ने कभी फोन तक नहीं किया। आज वह जिंदा भी है या नहीं, इसका भी कोई पता नहीं है। हमने भी कभी जानने की कोशिश नहीं की।

सवाई माधोपुर पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

सवाई माधोपुर पुलिस ने अनुराधा और उसके गिरोह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच जारी है, और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि अनुराधा और उसका गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर फर्जी विवाह और ठगी की घटनाओं में शामिल हैं। अब तक की जांच में 25 से अधिक पीड़ित सामने आए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...