Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. LPG Price Hike : त्योहारों से पहले महंगे हुए 19KG और 5KG वाले गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट्स

LPG Price Hike : त्योहारों से पहले महंगे हुए 19KG और 5KG वाले गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट्स

By santosh singh 
Updated Date

LPG Price on 1 October 2024: मोदी सरकार (Modi Government) ने नवरात्रि से पहले आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों से पहले लोगों को महंगा सिलेंडर परेशान करने वाला है। आज 1 अक्टूबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder)  के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, 5 किलो वाले एलीपी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम 12 रुपये बढ़ा दिये हैं। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 अक्टूबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं।

पढ़ें :- Padma Awards 2026 : 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्‍मान, जानें लिस्‍ट में हैं और कौन-कौन नाम?

19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये

आज अक्टूबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये हो गया है, जो पहले 1691 रुपए था। कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1802 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में सिलेंडर 1692.50 रुपये में मिलेाग जो पहले 1644 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये में मिलेगा जो पहले 1855 रुपए का था।

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 किलो वाले रसोई गैस के दाम 1 अगस्त महीने के रेट्स की तरह ही बने हुए हैं। दिल्ली में यह 803 रुपये , कोलकाता में 829 रुपये , मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है। 14 किलो वाले सिलेंडर का रेट सरकार ने अगस्त 2023 में करीब 100 रुपये कम किये थे। 1 अक्टूबर 2024 को कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम 50 रुपये तक बढ़ गये हैं।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विमान का एक इंजन बंद, उठने लगा धुआं, जानें फिर क्या हुआ?
Advertisement