Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. LPG Price Hike : होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, सिलेंडर हुआ महंगा, तुरंत चेक करें रेट

LPG Price Hike : होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, सिलेंडर हुआ महंगा, तुरंत चेक करें रेट

By santosh singh 
Updated Date

LPG Price Cylinder: तेल कंपनियों ने मार्च की पहली तारीख पर आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, क्योंकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसी बीच, एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) के लिए थोड़ी राहत दी गई है। तेल कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटा दिए हैं, जिससे हवाई यात्रा सस्ती होने की संभावना जताई जा रही है।

तेल कंपनियों ने मार्च महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder)  की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder)  का दाम 1803 रुपए, कोलकाता में 1913 रुपए, मुंबई में 1755.50 रुपए, और चेन्नई में 1965 रुपए हो गया है।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर र (Domestic Gas Cylinder) के दाम जस के तस रखे हैं। वर्तमान में दिल्ली में 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, और चेन्नई में 818.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर र (Domestic Gas Cylinder) मिल रहा है।

मार्च में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में मामूली कटौती

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मार्च 2025 के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमतों में 0.23 प्रतिशत की कमी की गई, जिससे दरें 222 रुपए प्रति किलोलीटर घटकर 95,311.72 रुपए प्रति किलोलीटर हो गईं। इससे पहले, फरवरी 2025 की समीक्षा में ATF की कीमतों में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

 

Advertisement