HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2nd Phase Voting : नोएडा-गाजियाबाद में कुछ जगहों पर EVM खराब, अमरोहा में मतदान का बहिष्कार

LS Election 2nd Phase Voting : नोएडा-गाजियाबाद में कुछ जगहों पर EVM खराब, अमरोहा में मतदान का बहिष्कार

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज शुक्रवार सुबह से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी, जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसी बीच कुछ जगहों पर ईवीएम के खराब होने की जानकारी सामने आ रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Voting LIVE : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज शुक्रवार सुबह से वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी, जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसी बीच कुछ जगहों पर ईवीएम के खराब होने की जानकारी सामने आ रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन में ईवीएम मशीन आधे घाटे तक बंद रही। नोएडा के मामूरा के बूथ नंबर 161 में भी ईवीएम खराब हो गई। यहां मतदान शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, गाजियाबाद के गुरु राम राय में तीन ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के ग्रेटर नोएडा में बूथ संख्या 1 और 7 पर काफी देर से ईवीएम मशीन खराब है।

इसके अलावा अमरोहा में हसनपुर तहसील क्षेत्र गांव झुंडी माफी में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। एसडीएम भगत सिंह ने ग्रामीणों को मार्गो पक्का कराने आश्वासन दिया। करीब 1 घंटे तक ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। अफसरों के समझाने के बाद मतदान शुरू हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...