1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Cold Day Alert : लखनऊ में अगले चार दिनों तक नहीं होंगे धूप के दर्शन, यूपी के 41 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Lucknow Cold Day Alert : लखनऊ में अगले चार दिनों तक नहीं होंगे धूप के दर्शन, यूपी के 41 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Lucknow Cold Day Alert : यूपी में राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत तमाम जिलों में ठंड का सितम जारी है। राजधानी में रविवार सुबह कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन पारा लुढ़कर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अगले चार दिनों तक यानी 24 जनवरी तक लखनऊ व अन्य जिलों में ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राजधानी समेत प्रदेश 41 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, यूपी में अगले चार दिन मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि यूरोप की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं। यह उत्तर भारत से लेकर पूर्वी यूपी में ठंड को बढ़ा दिया। इन सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर से सर्दी सितम कहर बरपाने लगी है। 24 जनवरी तक ठंड ऐसे ही रहेगी।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

संभावना है कि राजधानी लखनऊ समेत कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में कोल्ड डे रहेगा।

पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...